फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर में वन-वे यातायात व्यवस्था लागू 

Mon, 04 Dec 2017 11:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में वनवे यातायात व्यवस्था लागू करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पिथौरागढ़ नगर में सोमवार से यातायात की वन-वे व्यवस्था लागू हो गई है। पहले दिन ज्यादातर लोगों को नई व्यवस्था की जानकारी न होने से कठिनाई उठानी पड़ी। वाहन चालकों की पुलिसकर्मियों के साथ बहस भी हुई। पुलिस ने नई व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूरी ताकत झोंकी है। अक्सर जाम में जकड़े रहने वाली बैंक रोड पर सोमवार को सामान्य रही। सिल्थाम से बैंक रोड, जिला अस्पताल, घंटाकरण जाने वाले वाहनों को स्टेशन से लिंक रोड होते हुए जाना पड़ रहा है। सिल्थाम से घंटाकरण की तरफ सिर्फ दोपहिया वाहनों को ही जाने की अनुमति है। बड़े वाहनों की आवाजाही सिर्फ एक ओर से हो रही है।
विज्ञापन


सिल्थाम से वाहनों को बस स्टेशन, गुप्ता चौराहा होते हुए विकास भवन, कलक्ट्रेट, पांडेगांव को जाना पड़ रहा है। पुलिस ने व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के लिए हर चौराहे पर बैरियर लगा दिए हैं। जिन स्थानों पर बैरियर नहीं लगे हैं, वहां सीपीयू को तैनात किया गया है। अब सिल्थाम टैक्सी स्टैंड से वड्डा, झूलाघाट को जाने वाले वाहन पहले की तरह तिलढुकरी, जाखनी से आगे बढ़ेंगे, लेकिन वापसी में उनका मार्ग बदल जाएगा। उनको कुमौड़, बस स्टेशन होकर ही सिल्थाम पहुंचना होगा। जिस मार्ग से वाहन जाएगा, उस मार्ग से उसकी वापसी नहीं होगी। सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि इस व्यवस्था से लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी। साथ ही जाम की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। धीरे-धीरे नई व्यवस्था की लोगों को आदत पड़ जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें