फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन-वे व्यवस्था कारगर, सहयोग कीजिए

Tue, 05 Dec 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
वनवे यातायात व्यवस्था के लिए लोगों को जागरूक करती पिथौरागढ़ पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में वन-वे व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पुलिस अब लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चला रही है। मंगलवार को यातायात पुलिस के कर्मचारियों ने लोगों को नई यातायात व्यवस्था की जानकारी देने वाले पंफ्लेट वितरित किए और सहयोग की अपील की। दूसरे दिन भी वन-वे व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू रही और तमाम सड़कों पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिली। 
विज्ञापन


एसपी अजय जोशी के निर्देश पर यातायात पुलिस के प्रभारी दरबान सिंह ने नगर में घूमकर लोगों को नई यातायात व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परेशानी से बचने के लिए लोगों को इस व्यवस्था का पालन करना होगा। धीरे-धीरे लोगों को नई व्यवस्था की आदत हो जाएगी। सीओ शेखर सुयाल ने बताया कि सोमवार से शुरू की गई इस व्यवस्था के बेहतर परिणाम सामने आए हैं। नई व्यवस्था का लाभ सभी लोगों को मिलेगा।


आम लोगों की परेशानी कम होगी और पुलिस को भी यातायात व्यवस्था संभालने में सहूलियत होगी। कुछ मामलों में छूट भी दी गई है। जिला अस्पताल को मरीजों को लेकर जाने वाली एंबुलेंस पर यह प्रतिबंध नहीं रहेगा। रसोई गैस के सिलेंडर लाने वाले वाहन पहले की तरह निर्धारित रूट से ही चलेंगे। दूसरे दिन इस व्यवस्था का असर दिखा और जिन सड़कों पर अक्सर जाम लगता था, वहां पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें