फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में नकदी का गंभीर संकट

Tue, 05 Dec 2017 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में स्टेट बैंक के एटीएम से पैसा निकालने के लिए लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 बैंकों में नकदी के संकट से लोगों को एक बार फिर से पिछले साल नोटबंदी के बाद जैसे हालातों से गुजरना पड़ रहा है। जिला मुख्यालय में करीब सभी एटीएम बंद पड़े हैं। स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के अंदर लगे एटीएम में पैसा तो है, लेकिन भीड़ इतनी ज्यादा है कि लोगों को कम से कम तीन घंटे तक लाइन में लगना पड़ रहा है। स्टेट बैंक ने चंपावत जिले के टनकपुर से कैश की मांग की है। यदि बुधवार तक वहां से कैश नहीं मिलता है तो स्थिति और गंभीर हो जाएगी। बैंकों से पर्याप्त भुगतान पाने में भी कठिनाई हो रही है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि रिजर्व बैंक से नकदी के आने में पिछले कुछ समय से दिक्कत पैदा हो रही है। पिथौरागढ़ स्टेट बैंक को कानपुर से कैश आता है, लेकिन वहां से कैश नहीं मिल पा रहा है। पिछले तीन दिन से जिला मुख्यालय के अधिकांश एटीएम बंद पड़े हैं। स्टेट बैंक के अकेले 14 एटीएम नगर में लगे हैं, जिनमें से सिर्फ एक एटीएम से पैसा मिल पा रहा है। अन्य बैंकों में अधिकांश ने शटर गिरा दिए हैं या फिर ‘कैश नहीं है’ का बोर्ड लगा दिया गया है। स्टेट बैंक के कैश अधिकारी दिनेश चंद ने बताया कि बैंक में नकदी की गंभीर समस्या हो गई है। यदि एक-दो दिन में नकदी नहीं मिली तो संकट और गहरा जाएगा। उधर, ग्रामीण अंचलों में भी बैंकों में कैश की भारी कमी होने लगी है। डीडीहाट, धारचूला, थल में लोग बैंकों से भुगतान पाने के लिए परेशान हैं। इस समय शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोगों को नकदी की ज्यादा जरूरत होती है। जिन लोगों के यहां विवाह के कार्यक्रम हैं उनको पैसे के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें