फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में आज से लागू होगी वन-वे व्यवस्था

Mon, 07 Apr 2025 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट नगर पालिका में आयोजित गोष्ठी में शामिल अ​धिकारी और अन्य लोग। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। नगर में अब नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े किए तो कार्रवाई होगी। नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पालिका ने यह फैसला लिया है। पुलिस के मुताबिक नगर की नई ट्रैफिक व्यवस्था मंगलवार से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल की अध्यक्षता में सोमवार को गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें नगर में वन-वे व्यवस्था का निर्णय लिया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर की सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े वाहन जाम का कारण बन रहे हैं। ऐसे में नगर में वन-वे पार्किंग की व्यवस्था लागू की जा रही है। सीओ केएस रावत ने कहा कि नई यातायात व्यवस्था मंगलवार से लागू होगी।
इस दौरान नगर में सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती के लिए सीसीटीवी लगाने, बंदरों की समस्या से मुक्ति पाने के लिए उचित कदम उठाने का निर्णय लिया गया। वहां ईओ सूरज कुमार, थानाध्यक्ष हरीश सिंह, जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता प्रतीक कुमार, जल निगम के अवर अभियंता एमएस दुगताल, व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह साही, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष जीवन बोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें