फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सेरा गांव में तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति घायल

Mon, 11 May 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में फिर से तेंदुए की दहशत बढ़ गई है। घाट के पास स्थित सेरा गांव में एक व्यक्ति पर तेंदुए ने हमला कर दिया। संयोग से उसकी जान बच गई। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, सेरा गांव निवासी गोविंद सिंह (52) रविवार रात करीब 9:30 बजे अपने घर के आंगन में मवेशियों की देखरेख कर रहे थे। इसी बीच घात लगाए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर परिजन भीतर से आंगन में पहुंचे। उनके चिल्लाने की आवाज से तेंदुआ भाग खड़ा हुआ और गोविंद की जान बच गई। हालांकि तेंदुए ने उनके हाथ पर झपट्टा मार कर उन्हें घायल कर दिया।
पूरी रात दर्द से कराहने के बाद परिजन दूसरे दिन सोमवार को उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. यशपाल एवं वार्ड बॉय ललित प्रसाद ने उनका इलाज किया। सूचना पर रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने अस्पताल पहुंच कर गोविंद सिंह का हालचाल जाना।
विज्ञापन

रेंजर कहा कि चिकित्सक की रिपोर्ट के आधार पर घायल को 15 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। रेंजर जोशी ने कहा कि टीम भेजकर तेंदुए की सक्रियता का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें