फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में मिला एक और कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में शुक्रवार को भी एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है, हालांकि 64 व्यक्तियों को स्वस्थ्य पाए जाने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। लगातार दूसरे दिन एक और कोरोना पॉजिटिव मिलने से लोगों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तक 200 व्यक्ति संस्थागत क्वारंटीन में हैं, जबकि 6653 व्यक्ति होम/पंचायत क्वारंटीन में हैं। बाहर से आए 39438 व्यक्तियों ने 14 दिन का होम क्वारंटीन पूरा कर लिया है।
अब तक जिले से कुल 1848 व्यक्तियों के लैब सैंपल लिए गए थे जिसमें से 1739 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है, जबकि कुल 67 कोरोना पॉजिटिव मामले पाए गए हैं। अभी 24 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी है। जिलाधिकारी डा.विजय कुमार जोगदंडे ने सभी लोगों से नियमों का पालन करने और घर से बाहर निकलने पर मास्क का प्रयोग करने को कहा है।
विज्ञापन

पीपली के युवक की कोविड जांच रिपोर्ट निगेटिव
कनालीछीना(पिथौरागढ़)। पीपली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक समेत उसके संपर्क में आए लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
27 जून को पीपली क्षेत्र का दिल्ली से आए युवक की सात दिन क्वारंटीन में रहने के बाद जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड रिपोर्ट की पुष्टि करने के लिए युवक के सैंपल हल्द्वानी भेजे थे, यहां जांच के बाद युवक की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई है। बतादें कि युवक सात दिन तक कनालीछीना विकासखंड के सतगढ़ गांव में संस्थागत क्वारंटीन रहा था।
26 जून की शाम पिथौरागढ़ में जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने युवक को 27 जून को घर भेज दिया। इसके बाद युवक 25 लोगों के संपर्क में आया था। प्रशासन ने युवक की ट्रेवल हिस्ट्री निकालकर 25 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। सभी के निगेटिव आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें