फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए की खाल के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्कोट(पिथौरागढ़)। एसओजी और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तेंदुए की खाल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बरामद खाल की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसओजी और वन विभाग की टीम ने बरम के हुड़की गराली झूलापुल के समीप एक व्यक्ति के सामान की तलाशी ली। उसके पास से तेंदुए की खाल बरामद हुई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम सुखदीप कुमार पुत्र हरी राम निवासी नागलिंग धारचूला बताया। एसओजी और वन विभाग की टीम ने जब पूछताछ की तो उसने बताया कि वह खाल को बेचने के लिए ले जा रहा था। टीम उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खाल बरामद करने वाली टीम में अस्कोट के थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र जोशी, एसओजी के मनमोहन भंडारी, गोविंद रौतेला, वन बीट अधिकारी सुरेश नपलच्याल और मनोज टोलिया शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें