फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी पर श्रद्धालुओं ने बालेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका

Sun, 14 Apr 2019 10:56 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
थल के बालेश्वर मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
बैसाखी और नवरात्र दशमी पर मंदिरों में लोगों की खासी भीड़ जमा रही। बैसाखी पर थल के रामगंगा, बहुला और कोकिला नदी संगम पर सैकड़ों लोगों ने स्नान किया। करीब 25000 लोगों के भगवान बालेश्वर महादेव के मंदिर में पूजा, अर्चना की।
विज्ञापन


थल के त्रिवेणी संगम पर तड़के 2 बजे से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। गंगा स्नान के बाद लोगों ने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। लोगों की भारी भीड़ के कारण पुलिस को व्यवस्था बनाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। बारी-बारी से लोगों को मंदिर के दर्शन कराए गए।

लोगों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। पुरोहित हरीश चंद्र उपाध्याय, मंदिर के पुजारी मथुरा दत्त भट्ट, गिरीश भट्ट, भाष्कर भट्ट, भुवन भट्ट, हरीश भट्ट, गोविंद भट्ट, सुरेश भट्ट, गणेश भट्ट ने लोगों की पूजा-पाठ संपन्न कराई। दशमी पर्व पर जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, अस्कोट, नाचनी क्षेत्र में लोगों ने मंदिरों और घरों में कन्या पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें