फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ शहर में प्रवेश करने पर गड्ढे कर रहे हैं लोगों का स्वागत...

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमौड़ से एंचोली तक बदहाल सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। बावजूद इसके सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। सड़क में बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो रहे हैं। साथ ही नालियों के बंद होने से सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी बह रहा है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बदहाल सड़क को शीघ्र ठीक करने की मांग की है। पिथौरागढ़ नगर में प्रवेश से पहले सड़कों में बने गड्ढे लोगों का स्वागत कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

टनकपुर सड़क के बदहाल होने के कारण यातायात के संचालन में काफी दिक्कत हो रही है। सड़क के संकरी और गड्ढे होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। कुमौड़ से एंचोली तक इस सड़क पिछले कुछ समय से नालियां बंद पड़ी हैं। इससे सड़क पर जगह-जगह गंदा पानी बह रहा है। इसके बाद भी बंद नालियों को खोलने के लिए कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। इस सड़क पर संचार कंपनियां केबिल बिछाने का कार्य कर रही हैं। जिससे ये सड़क और अधिक बदहाल होती जा रही है। एंचोली पुल के पास हल्की सी बारिश में जलभराव हो जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को दिक्कतें हो रही है। कुछ समय पूर्व नगर की आंतरिक सड़कों पर हॉटमिक्स का काम किया गया, लेकिन पिथौरागढ़ के प्रवेश द्वार टनकपुर सड़क में हॉटमिक्स का कार्य नहीं किया गया। लोगों ने इस सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें