फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिले में आग से धधक रहे हैं जंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मूनाकोट। जिले के कई स्थानों पर जंगल आग से धधक रहे हैं। बावजूद इसके जंगलों की आग को बुझाने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मूनाकोट ब्लाक के खरक्यूड़ा और जामीर पानी के जंगलों में लगी भीषण आग से प्राकृतिक वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। बृहस्पतिवार शाम को अराजकतत्वों ने जंगल में आग लगा दी। चीड़ से गिरे पिरुल में आग तुरंत पकड़ ली है। आग के साथ घास और चीड़ के पेड़ जल रहे हैं। जंगलों की आग के कारण पूरे क्षेत्र में धुंध फैली हुई है। इससे आंख और दमा के रोगियों को दिक्कत हो रही है। रज्यूड़ा की प्रधान लक्ष्मी भट्ट ने बताया कि उन्होंने वन विभाग को आग लगने की सूचना दे दी है। ग्रामीण भी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। इधर पलेटा क्षेत्र के मल्ली खूना क्षेत्र में जंगलों की आग से वन संपदा को काफी नुकसान पहुंचा है। लोगों ने वन विभाग से आग पर काबू पाने की अपील की है।
विज्ञापन

वन की आग बुझाने वाले हुड़ेती के नौ युवाओं को किया सम्मानित
पिथौरागढ़। शुक्रवार को वन विभाग के डाफिया सभागार में प्रभागीय वनाधिकारी विनय भार्गव के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बीते दिनों हुड़ेती-पौंण वन पंचायत के जंगल में लगी आग पर नियंत्रण करने में सराहनीय योगदान देने वाले नौ युवाओं को सम्मानित किया गया। उप प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें प्रमाण पत्र दिए। उन्होंने कहा कि हुड़ेती के युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना कौशल्या मंदिर परिसर के आसपास फैली आग पर काबू पाने में जो वन रक्षक की भूमिका निभाई वह निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी दिनेश जोशी ने भी विचार रखे। सम्मानित होने वालों में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रजत उप्रेती, पंकज उप्रेती, निर्मल उप्रेती, शुभम उप्रेती, हर्षित उप्रेती, कमल किशोर उप्रेती, शुभम कोहली, पंकज जोशी, रोहित जोशी शामिल थे।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें