थल (पिथौरागढ़)। थल में नंदाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही महिलाओं ने बगीचा स्थित प्राचीन नंदा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली की कामना की।
शनिवार को मंदिर के धामी बलवंत सिंह नित्वाल के घर से मां नंदा देवी की शोभा यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष हे नंदा हे गौरा कैलाशों की यात्रा, जय नंदा जय नंदा गीत गाते हुए बालेश्वर मंदिर से पुराना बाजार होते हुए नंदा मंदिर पहुंचे। मंदिर में कन्या पूजन किया गया। इसके बाद देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में महिलाओं ने देर शाम तक चांचरी का गायन किया और और खेल लगाए। मुख्य अतिथि गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने महोत्सव समिति को विधायक निधि से दो लाख रुपये देने की घोषणा की। समिति अध्यक्ष ललित पांगती और कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रधान नवीन चंद्र पाठक, राजेश पंचपाल, भूपेंद्र पांगती, दिनेश चंद्र पाठक, मनोहर सिंह क्वीरीयाल, भूपेंद्र सिंह पांगती, कल्याण सिंह जंगपांगी, अर्जुन सिंह रावत, गुड्डू पाठक, महेश पाठक मौजूद रहे।