डीडीहाट में फुटबाल टीम के खिलाड़ी। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
स्व. प्रेम सिंह टोलिया मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें ओगला और मुनस्यारी की टीमों ने सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला जेजेजेके वर्सेज ओगला के बीच खेला गया। ओगला की ओर से हिमांशु ने तीन और सचिन ने दो गोल किए। जेजेजेके की ओर से पवन ने दो और मोहित ने एक गोल किया। इस तरह से ओगला की टीम 5-3 के अंतर से विजयी रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच मुनस्यारी और डीडीहाट ए की टीमों के बीच खेला गया। मुनस्यारी की ओर से राजू गोस्वामी ने दो, नितेश पांगती ने दो और मोंटी नितवाल ने एक गोल किया। डीडीहाट की टीम कोई गोल नहीं कर सकी।
इस तरह से यह मैच मुनस्यारी की टीम ने पांच-शून्य के मुकाबले से जीतकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। इससे पहले थल और जय मलयनाथ स्वामी क्लब की टीमें सेमी फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। मैच के रेफरी राहुल बूढ़ाथोकी, लाइनमैन भुप्पी चौहान, पवन टोलिया, बासु रावत, दीपेश जंगपांगी, मुकुल टोलिया, देवेंद्र बोरा, कमलेश लस्पाल मौजूद रहे। प्रतियोगिता का आयोजन डीवाईसी की ओर से किया जा रहा है।