अगस्त क्रांति के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बच्चों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जीजीआईसी की बालिकाओं ने शिक्षिका सरोज जोशी एवं रमा खर्कवाल के नेतृत्व में सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इसके बाद राजकीय जूनियर हाईस्कूल मंडप की बालिकाओं ने प्रधानाध्यापक हरीश चंद्र पांडेय के नेतृत्व में स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत और जिलाधिकारी डॉ.विजय जोगदंडे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में डॉ.गुरुकुलानंद सरस्वती, लक्ष्मण सिंह बसेड़ा, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, डॉ.गोपाल कृष्ण शर्मा, केडी भट्ट, मनोहर सिंह खाती, कैलाश लाल साह, पवन सिंह खाती, कल्याण सिंह दिगारी, प्रेम चंद, विद्या सागर, विक्रम दिगारी सहित सभी उत्तराधिकारी उपस्थित थे।
इधर, कांग्रेस पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष त्रिलोक महर की अध्यक्षता में अगस्त क्रांति के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि 1942 को आज ही के दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा बुलंद हुआ था।
इसी क्रांति ने भारतवासियों को 1947 को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश पुनेड़ा और कर्नल एसपी गुलेरिया ने कहा कि अगस्त क्रांति ऐसी क्रांति थी जिसमें पूरे देश की जनता ने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया था। इस अवसर पर रेवती जोशी, भुवन पांडेय, खीमराज जोशी, जावेद, दिनेश बिष्ट, त्रिलोक बिष्ट, योगेश नगरकोटी, जीवन कोहली, अनिल जोशी, कमल सूंठा, मनोज पांडेय, नफीस अहमद, निर्मल लोहिया, गोपाल सती, लक्ष्मण कुमार, ऋषेंद्र महर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।