फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यालय में न बैठक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें अधिकारी- डीएम

विज्ञापन
डीएम बीएडीपी और सांसद और विधायक निधी के कार्यों के समीक्षा करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बीएडीपी, विधायक एवं सांसद निधि की ओर से किए जा रहे निर्माणाधीन कार्यों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नए वर्ष में जो भी प्रस्ताव मिल रहे हैं। सभी कार्यों को प्राथमिकता में रखते हुए प्रस्ताव प्राप्ति के एक माह के भीतर सभी कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन सभागार में डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने सभी विकास खंड स्तर संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कार्यों का स्थलीय निरीक्षण अपर खंड विकास अधिकारी की ओर से आवश्यक रूप से किया जाना चाहिए इसके लिए कार्यालय में न बैठकर वह क्षेत्र में जाकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करें। निर्माण कार्यों में प्रगति न आने पर संबंधित एबीडीओ की जिम्मेदारी तय मानते हुए 3 माह में कार्यों में प्रगति न आने पर संबंधित विकास खंड के खंड विकास अधिकारी के खिलाफ आवश्यकतानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि विधायक एवं सांसद निधि के वर्ष 2018-19 तक के अवशेष कार्य आगामी 15 दिन में किसी भी हाल में पूरे किए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय -समय पर निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता का भी परीक्षण करें। सीडीओ डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा बीएडीपी, विधायक व सांसद निधि के कार्यां की जानकारी दी।
विधायक निधि तहत जिले में चारों विधानसभा में 2016-17 से 2020-21 तक कुल 3938 कार्यों में से लगभग 3 हजार कार्य पूरे किए गए हैं। सांसद निधि अंतर्गत वर्तमान तक 70 लाख 80 हजार रुपये के कुल 174 कार्य अवशेष हैं। डीएम ने कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. विनय कुमार भार्गव, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, डीडीओ गोपाल गिरी समेत सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें