धारचूला में आयोजित बैठक के दौरान अधिकारियों से बातचीत करते एसडीएम मंजीत सिंह। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। एसडीएम मंजीत ने मानसून काल को देखते हुए मंगलवावर को विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 15 जून से 15 सितंबर तक चलने वाले मानसून काल के दौरान सभी अधिकारियों को किसी भी प्रकार की घटना की सूचना मिलने पर उसे गंभीरतापूर्वक लेने के निर्देश दिए।
बैठक में बीआरओ के साथ ही सड़क निर्माण कंपनियां हिलवेज और सारथी को सड़क बंद होने पर शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए। पीएमजीएसवाई और एनपीसीसी विभाग के अधिकारियों को भी सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर शीघ्र यातायात बहाल करने के लिए कार्य करने को कहा। सभी राजस्व उपनिरीक्षकों से भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मानसून काल में आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए।
बैठक में ईओ को मानसून काल को देखते हुए नगर के नालियों की निकासी ठीक करने को कहा। एसडीएम मंजीत सिंह ने सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से आपदा काल में सही सूचनाएं आपदा कंट्रोल रूम के 74558-61984 साझा करने की अपील की है। इस दौरान बैठक में एनडीआरएफ, बीआरओ सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद