फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ऑब्जर्वर ने लिया चुनाव की तैयारियों का जायजा

Wed, 10 Apr 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोक्रसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त जरनल ऑब्जर्वर शिव कुमार और पुलिस ऑब्जर्वर सत्यप्रकाश टीएल ने बुधवार को ईवीएम, स्ट्रांग रूम, चुनाव सामग्री वितरण कक्ष सहित अन्य तैयारी का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी रीना जोशी ने जनपद की चारों विधानसभाओं में लोकसभा सामान्य निर्वाचन की तैयारी के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी। दोनों ऑब्जर्वर ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में आने-जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रवेश के लिए रजिस्टर में अंकन अवश्य किया जाए।
कहा कि जिन अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्य है प्रवेश उन्हीं को दिया जाए। उन्होंने कहा कि स्ट्रांग रूम में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामग्री ले जाना प्रतिबंधित है। वहां एसपी रेखा यादव, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार बरनवाल, सभी विधानसभाओं के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, तहसीलदार सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें