फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ईएलसी के जरिये मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान

Wed, 10 Apr 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के राइंका भड़कटिया में मतदाता जागरूकता की शपथ लेते छात्र-छात्राएं। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वीप टीम की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न विद्यालयों की ईएलसी के साथ बैठक की जा रही है। जनपद में कुल 245 ईएलसी के माध्यम से स्लोगन, चित्रकला, भाषण मेहंदी प्रतियोगिता और जन जागरूकता रैलियों के जरिये मतदाताओं को जागरूक करने का कार्य अभियान के तहत किया गया। बुधवार को स्वीप की टीम ने विभिन्न विद्यालयों में जाकर ईएलसी वालंटियर से संपर्क कर मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया। सहायक नोडल अधिकारी स्वीप हवलदार प्रसाद के नेतृत्व में समन्वयक मोहन चंद्र जोशी, एआर दताल, शंकर दत्त भट्ट ने राजकीय इंटर काॅलेज भड़कटिया में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें