फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाताओं को दिलाई मतदान की शपथ

विज्ञापन
बेड़ीनाग में मतदान की शपथ लेते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के जरिये भी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने मतदाताओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। साथ ही भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त का मतदाताओं के नाम संदेश को भी पड़ा। देवभूमि सांस्कृतिक समिति झूलाघाट, वी वायरस डांस ग्रुप और रंगमंच कलाकारों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित नुक्कड़ नाटक पेश कर लोकतंत्र में मत के अधिकार के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में 18 वर्ष के नए मतदाताओं के साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को भी सम्मानित किया गया। मतदाताओं से अनुरोध किया गया कि अपना नाम सूची में अवश्य देख लें। यदि किसी मतदाता का नाम सूची में दर्ज नहीं है या गलत छपा है तो शीघ्र ही अपने बीएलओ के पास जाकर निर्धारित प्रारूप भर कर अपना नाम दर्ज कराएं। प्रभारी स्वीप और जीएम जिला उद्योग केंद्र कविता भगत ने संचालन करते हुए मतदाता दिवस के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राजस्व विभाग ने ऐंचोली निवासी 107 वर्षीय मतदाता भागीरथी देवी को उनके आवास पर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उषा गुंज्याल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विद्यासागर कापड़ी, डॉ. पंकज जोशी, ऋचा भट्ट समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। इधर एसडीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। इस मौके पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में कैलाश मेहरा, विमल कुमार, अरुण बिष्ट ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उधर बेड़ीनाग में नेहरू युवा केंद्र के कार्यकर्ताओं ने बगैर डरे और बिना लालच के मतदान करने का आह्वान किया। सहकारी बैंक के कर्मियों को मतदान की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप महरा, व्यापार संघ महासचिव हरीश बाफिला, देवेंद्र कुमार, धीरज जोशी, योगेश पंत, पंकज, रोशनी, ज्योति बैंक की शाखा प्रबंधक पूर्णिमा राज, इंद्र सिंह भाकुनी, पूजा वर्मा, कवीता बाफिला, कृपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

पिथौरागढ़ रामलीला मैदान में नए मतदाताओं को सम्मानित करते एडीएम आरडी पालीवाल। संवाद न्यूज एजेंस?- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें