फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसयूआई ने स्कूल प्रशासन का पुतला फूंका

Wed, 08 Apr 2015 11:20 PM IST
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन आफ इंडिया (एनएसयूआई) के पदाधिकारी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के विरोध में आ गया है। कार्यकर्ताओं ने फीस बढ़ोतरी, स्कूल बसों में ओवरलोडिंग के विरोध में प्राइवेट स्कूल प्रशासन का पुतला फूंका।
विज्ञापन

एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रतिनिधि आशीष हावर्ड और जिलाध्यक्ष दीपांशु वर्मा के नेतृत्व में कलक्ट्रेट तिराहे में एकत्र कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी के बीच प्राइवेट स्कूल प्रशासन का पुतला फूंका। इन लोगों का आरोप था कि नगर में कुछ प्राइवेट स्कूल एक स्कूल के रजिस्ट्रेशन की आड़ में कई शाखाएं चला रहे हैं। मनमानी कर हर साल स्कूल फीस बढ़ाई जा रही है। जिन बड़ी बसों को यहां चलने की अनुमति नहीं है उन्हें सरपट दौड़ाया जा रहा है और बसों में क्षमता से अधिक बच्चे ठूंसे जा रहे हैं। कहा कि ऐसे में किसी भी समय घटना हो सकती है लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। कहा कि अगर प्रशासन इस पर शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो संगठन उग्र आंदोलन छेड़ देगा।
पुतला फूंकने वालों में एनएसयूआई जिला सचिव कृष्णा वर्मा, जिला प्रवक्ता प्रयाग राज, सावन वल्दिया, हयात गिरी, देवेंद्र धानिक, राहुल लुंठी, दीप जोशी, पवन कोहली, मनोज महर, लक्ष्मण बोरा, मनीष कुमार, योगेश जोशी, राम बोरा, विनोद गिरी, मनोज ठकुराठी, विमल प्रसाद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें