थल रामगंगा नदी किनारे सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए तटबंध। संवाद
थल (पिथौरागढ़)। थल में रामगंगा नदी के किनारे तटबंध निर्माण पूरा हो गया है। तटबंध बनने से बरसात में रामगंगा के उफनाने से भू कटाव का खतरा नहीं रहेगा।
सिंचाई विभाग ने तल्लीधारा से पुराने बाजार के पश्चिमी क्षेत्र और बालेश्वर मंदिर के नीचे नये बाजार के पूर्वी क्षेत्र में भू- कटाव को रोकने के लिए तटबंध का निर्माण कर दिया है।
पांच साल पहले चट्टान टूट कर कुछ मकान और मुख्य सड़क खतरे की जद में आ गई थी। यहां तटबंध का निर्माण पूरा कर लिया था। बरसात में रामगंगा नदी के उफान पर आने से तल्ली धारे वाले संवेदनशील जगह पर हर साल भू कटाव और चट्टानों के टूटने का खतरा बना रहता था। अब बाढ़ सुरक्षा का कार्य होने से लोगों ने राहत महसूस की है।
-
रामगंगा नदी हर साल करती है नुकसान
थल (पिथौरागढ़)। थल कस्बे में 2007 की बरसात में रामगंगा नदी के कटाव से वनीकरण वाला भू भाग रामगंगा नदी ने समा गया था। इससे 800 मीटर ऊपर बसे गरजिला गांव में जमीन धंसने से 25 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए थे। वर्ष 2013 में रामगंगा नदी के कटाव से लोग प्रभावित हुए थे। संवाद