फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अब दिल्ली रूट पर एसी मिनी बस में आरामदायक सफर करेंगे यात्री

Sat, 14 Feb 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में दिल्ली के लिए रवाना होती टेंपो ट्रैवलर। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अब यात्री दिल्ली रूट पर परिवहन निगम की मिनी बस में आसान और सुगम सफर कर सकेंगे। पिथौरागढ़ डिपो ने दिल्ली रूट पर टेंपो ट्रैवलर मिनी बसों का संचालन शुरू किया है। मिनी बसों के जरिये दिल्ली रूट पर आवाजाही में बड़ी बसों की अपेक्षा बेहद कम समय लगेगा। निगम के मुताबिक इस रूट पर सफर तय करने में बड़ी बसों की अपेक्षा मिनी बस में पांच घंटे का समय कम लगेगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम ने दिल्ली तक शीघ्र पहुंच और आरामदायक सेवा देने के लिए शुक्रवार से टेंपो ट्रैवलर सेवा का शुभारंभ किया। पिथौरागढ़ डिपो से हर रोज चार टैंपों ट्रेवलर का दिल्ली रूट पर संचालन होगा। खासियत यह है कि बड़ी बसों में दिल्ली तक का 15 से 17 घंटों का थकावट भरा सफर सिर्फ 12 घंटे में तय होगा। सुबह पिथौरागढ़ से इन बसों में सवार यात्री देर शाम दिल्ली पहुंचेंगे। डिपो के मुताबिक, लंबे रूट पर यात्रियों के सफर को आसान और सुगम बनाने के लिए टैंपो ट्रैवलर का संचालन किया गया है। इनमें दिल्ली तक का किराया 1355 रुपये निर्धारित किया गया है।
कम खोजने होंगे यात्री, समय से रवाना होगी बस

एक टैंपो ट्रैवलर में 17 यात्री सफर करेंगे। बड़ी बसों के लिए डिपो को 35 से 45 यात्री खोजने पड़ रहे थे। समय पर यात्री न मिलने से बड़ी बसों की रवानगी और वापसी में भी देरी हो रही थी। अब टेंपो ट्रैवलर के लिए कम यात्री की जरूरत होने से ये बसें समय से रवाना होंगी समय पर वापस पिथौरागढ़ पहुंचेंगी। वहीं यात्री इन एसी बसों में सफर का आनंद भी ले सकेंगे।
विज्ञापन


डीडीहाट से हल्द्वानी तक केमू बस का भी संचालन शुरू
अब डीडीहाट-टनकपुर-हल्द्वानी रूट पर यात्री केमू बस से भी सफर कर सकेंगे। इस रूट पर केमू ने पहली बार बस का संचालन किया है। हल्द्वानी से केमू बस सुबह छह बजे रवाना होगी। डीडीहाट से बस सुबह साढ़े पांच बजे हल्द्वानी के लिए लौटेगी। 600 रुपये में यात्री केमू बस में डीडीहाट से हल्द्वानी तक सफर कर सकेंगे। केमू प्रभारी अशोक चौहान ने बताया कि इस रूट पर बस का संचालन होने से यात्रियों को खासी राहत मिलेगी।
कोट
दिल्ली रूट पर टैंपो ट्रैवलर का संचालन शुरू किया गया है। पहले दिन एक बस दिल्ली के लिए रवाना हुई। फिलहाल चार मिनी बस मिली हैं। जरूरत पड़ने पर अन्य बसें भी मिलेंगी। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए डिपो प्रयास कर रहा है। - रविशेखर कापड़ी, एआरएम, पिथौरागढ़ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें