फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की कई सड़कों पर यातायात अभी बंद

Sat, 02 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/मुनस्यारी
विज्ञापन
पिथौरागढ़-धारचूला से मलबा हटाती जेसीबी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की अधिकांश सड़कों पर यातायात अभी सामान्य नहीं हो पाया है। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार थल-मुनस्यारी, पिथौरागढ़-थल, जौलजीबी-मुनस्यारी, धारचूला-तवाघाट मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शनिवार को भी बंद रही। पिथौरागढ़ से धारचूला जाने वाली सड़क गुड़ौली से आगे बंदरलीमा, चर्मा में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मात्र दो डोजर लगा रखे हैं। ऐसे में सड़क खुलने में अभी कम से कम दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


थल से मुवानी को जाने वाली सड़क पर कई जगह मलबा पटा है। लोगों को थल से मुवानी जाने में कम से कम पांच किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। थल से मुनस्यारी जाने वाली सड़क बंद होने से मुनस्यारी के लिए जरूरी सामान की सप्लाई बंद हो गई है। मुनस्यारी के लिए इस समय कहीं से भी सड़क संपर्क नहीं है। आंतरिक मार्गों की हालत और ज्यादा खराब है।

जिला प्रशासन ने सड़कों को खोलने की तरफ ज्यादा ध्यान नहीं दिया है। सड़क मरम्मत के काम में लगी कोई भी सरकारी मशीनरी खास हरकत में नहीं है। ऐसे में लोगों की मुसीबत ज्यादा बढ़ रही है। 
विज्ञापन


जिमीघाट का वैली ब्रिज टूटा
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी से जिमीघाट जाने वाली सड़क पर जिमीघाट नाले में बना वैली ब्रिज भारी बारिश के दौरान टूट गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। बताया गया कि नदी का उफान इतना ज्यादा था कि उसने वैली ब्रिज के तटों को ही तोड़ दिया। फिलहाल वैली ब्रिज की मरम्मत की कोई उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें