फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुछ दिनों तक मौसम सामान्य रहेगा

Fri, 10 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
मौसम सामान्य रहेगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। 12 फरवरी को भी मौसम में बहुत ज्यादा परिवर्तन आने वाला नहीं है। उस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिथौरागढ़ में सभा है। 12 फरवरी को शाम के समय हल्के और मध्यम स्तर के बादल छाने लगेंगे। 15 फरवरी को मतदान के दिन भी हल्के बादल तो आएंगे, लेकिन बारिश और बर्फबारी की संभावना नहीं है। इस बीच मौसम साफ रहने से अब तापमान में सुधार आने लगा है। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान अभी 0.8 डिग्री सेल्सियस है।
विज्ञापन


चुनाव के समय मौसम को लेकर भारी आशंकाएं हैं। निर्वाचन कार्यालय भी इसी हिसाब से तैयारी कर रहा है। बर्फबारी और बारिश की आशंका को देखते हुए पहले से ही कई ऐहतियाती कदम उठाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र में गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एसएसबी और आईटीबीपी की मदद लेने का फैसला लिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार हल्के और मध्यम स्तर के बादलों की आवाजाही के अलावा मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। 12 फरवरी को प्रधानमंत्री की सभा और 15 फरवरी को मतदान में मौसम बाधक नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें