फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खामियों पर सात स्कूलों को नोटिस जारी

Tue, 10 Apr 2018 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
दुकान में छापेमारी करते एसडीएम संतोष पांडे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नगर के पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं। स्कूलों में मानक के अनुरूप अग्निशमन उपकरण और फर्स्ट एड किट तक नहीं है। निरीक्षण मेें मिली खामियों पर नगर के सात निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों से खामियों पर जवाब मांगा है। साथ ही दोबारा खामी मिलने पर मान्यता निरस्त करने की चेेतावनी दी है।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रशासन और शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से नगर के निजी स्कूलों पर छापेमारी की। टीम ने सबसे पहले हाइडिल गेट के पास स्थित विजडम नर्सरी पर छापा मारा। इसके बाद पीएनएफ पब्लिक स्कूल, एशियन एकेडमी, नार्थराइड में छापेमारी की। छापेमारी में टीम को स्कूलों में कई अनियमितताएं मिली। स्कूलों में मानकों के अनुरूप अग्निशमन उपकरण और फर्स्ट एड किट तक नहीं मिली। सभी स्कूल बसों में सीसीटीवी नहीं लगाए गए थे। इतना ही नहीं, निरीक्षण के दौरान अभिभावकों पर पाठ्य सामग्री खरीद में मनमानी और दबाव की पुष्टि हुई। छात्रों के पास स्कूलों के नाम पर प्रिंटेड कापियां मिली।

मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ. वीपी सिमल्टी ने बताया कि स्कूलों में मिली खामियों पर प्रबंधन को नोटिस जारी कर दिए हैं। खामियों पर जवाब तलब करने के साथ ही सुधार की हिदायत दी है। विभाग ने दोबारा खामी मिलने पर मान्यता निरस्त करने की कार्यवाही शुरू करने की चेेतावनी भी दी है। बता दें कि सोमवार को भी प्रशासन ने स्कूलों में छापेमारी की थी। इस दौरान महर्षि, ग्रीनवैली, डॉनबास्कों में भी खामियां मिली थीं। एसडीएम संतोष पांडेय ने बताया कि शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन


दुकान में बिक रही स्कूलों की कॉपियां
प्रशासन और शिक्षा विभाग की टीम ने स्कूलों के साथ ही किताब की दुकान पर भी छापेमारी की। इस दौरान मनोज बुक स्टोर में स्कूलों के नाम प्रिंटेड कापियां मिली। दुकानदार अभिभावकों को स्कूलों की प्रिंटेड कापियां बेचता हुआ पकड़ा गया। टीम ने दुकानदार को प्रिंटेड कापियां न रखने की हिदायत दी। दोबारा पकड़े जाने पर सामग्री जब्त करने की चेतावनी दी। इसके साथ ही सभी अभिभावकों को एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। टीम ने अभिभावक पर खरीद के लिए किसी तरह का दबाव न डालने को भी हिदायत दी। एसडीएम ने बताया कि स्कूलों के साथ ही किताबों की दुकानों में भी छापेमारी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें