फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण के विरोध में विभिन्न संगठन निकालेंगे रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। आरक्षण के विरोध की चिंगारी यहां भी भड़क उठी है। विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को आरक्षण के विरोध मेें रैली निकालने का फैसला किया है। संगठन रामलीला मैदान से रैली निकालकर कलक्ट्रेट में विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए विभिन्न संगठनों का एक संयोजक मंडल बनाया गया है।

सोमवार को संयोजक मंडल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी की। नगर में कई स्थानों पर जनसंपर्क किया। संयोजन मंडल के डीडी नियोलिया ने बताया कि आरक्षण के विरोध में मंगलवार को नगर मेें रैली निकाली जाएगी। इससे पहले लोग रामलीला मैदान में एकत्र होंगे, यहां से नगर के कई मार्गों से होते हुए कलक्ट्रेट तक रैली निकाली जाएगी। इस दौरान शमशेर महर, किशन चंद, मोहन भट्ट आदि थे। इधर, आरक्षण के विरोध में रॉबिन किसान क्लब ने भी नगर में रैली निकालने का फैसला किया है। संयोजक अनिल चंद ने बताया कि रामलीला मैदान से कलक्ट्रेट तक रैली निकालकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें