फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डीडीए की अनुमति के बगैर बना रहे भवन स्वामियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजस्व विभाग की टीम ने जिले के नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की अनुमति के बगैर घर बना रहे सात भवन स्वामियों को नोटिस भेजा। एडीएम आरडी पालीवाल ने सभी राजस्व उप निरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ऐसे भवनों का निरीक्षण कर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीडीए ने जिले में नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति के भवन बन रहे लोगों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। एडीएम ने जिले के सभी राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में बन रहे भवनों के नक्शों की जांच करने के निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने कहा प्रत्येक राजस्व उपनिरीक्षक अभियान चलाकर ऐसे भवनों की जांच कर साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जो भी भवन बिना अनुमति के बन रहे हैं, ऐसे भवन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार पंकज चंदोला ने बताया कि अब तक नगरीय क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बन रहे सात भवन स्वामियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें