फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास प्राधिकरण को खत्म करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
मुनस्यारी में लोगों ने डीडीए को खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जिला विकास प्राधिकरण को खत्म करने और विधायक चंदन राम दास कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर चीन सीमा के अंतिम तहसील में पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने धरना दिया। उन्होंने सीएम को पत्र भेजकर जिला विकास प्राधिकरण को खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया के नेतृत्व में लोगों ने शास्त्री चौक पर नारे लगाकर धरना दिया। लोगों ने विधानसभा की ओर से गठित समिति की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। जिपं सदस्य व त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगत मर्तोलिया ने कहा कि 2017 से प्राधिकरण का कानून लागू होने के बाद आम आदमी एक घर तक नहीं बना पा रहा है। इस कानून की आड़ में आम आदमी का मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है। कहा कि कमेटी ने सिफारिश कर दी है कि प्राधिकरण को हटा दिया जाय।
सरकार से यह सवाल किया कि इसे लागू करने के लिए तैयार नहीं है, तो कमेटी क्यों बनाई। इस मौके पर एडवोकेट नाथू राम वर्मा, महेश रावत, पुष्कर नित्वाल, राजेंद्र गनघरिया, कुदंन पांगती, धाम सिंह पंचपाल, धाम सिंह मर्तोलिया, इंद्र सिंह बृजवाल, धाम सिंह निर्खुपा, मंगल सिंह राणा, चंचल सिंह पंवार, हयात सिंह रावत, मनोज मर्तोलिया, मोहन दोसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें