नोटबंदी पर कांग्रेस ने फूंका पीएम का पुतला
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी को अघोषित आपातकाल की संज्ञा देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस मुद्दे पर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।
शहर के सिल्थाम में एकत्र कार्यकर्ताओं ने नोटबंदी के कारण आम लोगों को हो रही दिक्कतों के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा कि केंद्र सरकार ने नोटबंदी का फैसला लेने से पहले किसी प्रकार की तैयारी नहीं की, जिस कारण लोग परेशान हैं। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा है कि नोटबंदी के बाद आर्थिक, सामाजिक हालात बेहद खराब हो गए हैं। सीमांत जिले के बैंकों में नकदी का अभाव बना हुआ है।
कहा है कि जिले में मुद्रा संकट जल्द दूर किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। पुतला फूंकने वालाें में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे, जिला उपाध्यक्ष भुवन जोशी, प्रशांत भारती, कोमल शाही, हीरा सिंह बिष्ट आदि शामिल थे।