फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार बदली पर अधिकारियों का रवैया नहीं

Fri, 29 Dec 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डीएम को ज्ञापन देते भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा के नेता यह महसूस करने लगे हैं कि सरकार बदलने के बाद भी कई विभागों के अधिकारियों का रवैया नहीं बदला है। आज भी गांव के लोगों को अपने काम कराने के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे लोगों का धन और समय बर्बाद हो रहा है। लोगों की समस्या का समाधान होने के बजाय फाइल को एक मेज से दूसरी मेज की तरफ खिसकाया जा रहा है।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि अधीनस्थ विभागों के अधिकारियों को इस आशय के निर्देश जारी किए जाएं कि जनता की समस्याओं को ज्यादा समय तक न लटकाया जाए। कुछ अधिकारियों के रवैए को लेकर तो भाजपा नेताओं को काफी नाराजगी है। नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अधिकारियों को नई सरकार में अपनी कार्यशैली बदलनी पड़ेगी।

जनता को परेशान करने वाले अधिकारियों की शिकायत शासन स्तर पर की जाएगी। डीएम सी रविशंकर ने आश्वासन दिया कि जनता के कामों को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। वह खुद भी इसकी समीक्षा करेंगे। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, अशोक महर, हेमा महर, केदार सेठी, जगत राम, गोविंद महर, हयात सिंह तड़ागी, नरेश पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें