फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन में किसी प्रकार की गलती माफ नहीं

Tue, 07 Feb 2017 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ कालेज में मतदान प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चारों विधानसभा सीटों के 570 मतदान केंद्रों के मतदान कर्मियों का द्वितीय चरण का चार दिनी प्रशिक्षण पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज में शुरू हो गया है। पहले दिन धारचूला विधानसभा क्षेत्र के 157 मतदान केंद्रों में तैनात 628 कर्मियों को मतदान प्रक्रिया का सैद्धांतिक प्रशिक्षण के साथ ही ईवीएम की बारीकी से जानकारी दी गई।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान जो भी जानकारी दी जा रही है, उसे भलीभांति समझ लें। निर्वाचन में किसी प्रकार की गलती माफ नहीं की जा सकती। त्रुटिरहित और निष्पक्ष मतदान कराना, मतदान कर्मियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदान कर्मी अपने भोजन की व्यवस्था स्वयं करेंगे। कहा कि 15 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। उससे एक घंटे पहले प्रत्याशियों/पार्टियों के बूथ एजेंटों की उपस्थिति में मॉक पोल कराना होगा। 8 बजे से पहले ईवीएम मतदान के लिए तैयार रखेंगे।

धारचूला, डीडीहाट विधानसभा सीट के प्रेक्षक भारत निर्वाचन आयोग एस मुरली कृष्णा ने आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार चौहान, नोडल अधिकारी प्रशिक्षण अभय सक्सेना, नोडल अधिकारी ईवीएम अखिलेश शर्मा आदि ने मतदान कर्मियों को विभिन्न जानकारी दी।
विज्ञापन


510 मतदान कर्मियों ने वोट डाला 
जिले की चारों सीटों के लिए 510 मतदान कर्मियों ने पोस्टल बैलेट के जरिए वोट डाला। वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मतपेटी सील की गई। मत पेटियों को कोषागार के डबल लॉक में रखा गया है। डाक मतपत्र के नोडल अधिकारी डा. पंकज जोशी ने बताया है कि प्रशिक्षण के दौरान 8, 9 और 10 फरवरी को भी मतदान कर्मी डाक मतपत्र के जरिए वोट डाल सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें