फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सौनगांव-जलतूरी योजना में पानी नहीं, गांवों में जल संकट

Sun, 28 Apr 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
बंगापानी में पानी आने के इंतजार में बैठे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। सौनगांव-जलतूरी योजना में पानी नहीं आने से क्षेत्र के कई गांवों में जल संकट पैदा हो गया है। जलतूरी, मनकटिया, बडारी और डीगरा ग्राम पंचायत के साथ ही प्राथमिक पाठशाला और जूनियर हाईस्कूल पंथ्यूड़ी में भी पानी नहीं मिल रहा है। 1500 से अधिक आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मनकटिया ग्राम पंचायत के कृषक भास्कर भट्ट ने बताया कि सौनगांव-जलतूरी पेयजल योजना कुछ दिन पहले स्रोत के पास टूट गई थी। जल संस्थान ने 26 अप्रैल को योजना को ठीक कर दिया। इसके बावजूद अभी तक खेती गांव, पटाला, कोट, भल्द्यो डुंगराकोट, बिच्खोली, मनानथला, जयगिंडे, पंथ्यूड़ी जूनियर हाईस्कूल और प्राइमरी पाठशाला, स्लम गांव, बडारी, धमेली गांव में पानी नहीं आ रहा है।
परेशान ग्रामीणों को अपने साथ-साथ मवेशियों के लिए भी पानी जुटाना पड़ता है। ग्रामीण दूसरे गांवों में स्थित पुराने स्रोतों से पानी भरने को मजबूर हैं। भास्कर भट्ट ने बताया कि सौनगांव पेयजल योजना से झौलखेत क्षेत्र को भी पानी दिया गया है। झौलखेत के लिए अधिक ढलान होने से पूरा पानी एक ही गांव में चला जा रहा है। उन्होंने जल संस्थान से उनके गांव के लिए अलग से पेयजल योजना का निर्माण करने की मांग की है।
विज्ञापन

जेई विपिन विश्वकर्मा ने बताया कि स्रोत से पांच इंच की पेयजल लाइन बहुत लंबी है। उसको भरने में समय लगता है जबकि गर्मी में स्रोत का जलस्तर भी कम हो गया है। अधिशासी अभियंता सुरेश जोशी ने बताया कि गांव वालों की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई है। गांव में टैंकर भेजने की व्यवस्था की गई है। लंबी लाइन में पानी भरने के लिए सामान्य के दिनों में भी दो दिन का समय लगता है। गर्मी के कारण जलस्रोत 40 से 50 प्रतिशत घट गए हैं। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को ठीक कर दिया गया है। ईई ने लोगों से पीने के पानी का उपयोग सिंचाई या वाहन धोने के लिए न करने की अपील की है।
फोटो: 28 पीटीएच 01 पी- पिथौरागढ़ के झूलाघाट क्षेत्र के जलतूरी गांव में सूखे नल के पास खाली बर्तनों के साथ ग्रामीण। संवाद
बंगापानी बाजार में तीन दिन से नहीं आया पानी

बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी बाजार में तीन दिन से पानी नहीं आने से लगभग 250 से अधिक की आबादी परेशान है। होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को एक किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। बंगापानी में पानी की किल्लत होने लगी है। बंगापानी बाजार में दो लाइनें बिछाई गई हैं। एक लाइन बंगापानी दारमा सड़क बनते समय टूट गई थी। यह योजना आज तक नहीं सुधारी गई है। दूसरी योजना को बने एक साल भी नहीं हुआ है लेकिन आए दिन योजना में जलापूर्ति बंद हो जाती है। हर घर नल हर घर जल योजना के तहत घरों में नल तो लगे हैं लेकिन लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें