फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजना में सुधार और पक्की सुरक्षा दीवारों की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मुनस्यारी में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। ग्राम सभा पत्थरकोट में सड़क के मलबे से ध्वस्त पेयजल योजना नहीं सुधर सकी है। वहां के ग्रामीणों ने भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। मांग पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में रविवार को पीएमजीएसवाई और शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

दानू ने कहा कि पीएमजीएसवाई धारखेत से तोमिक मोटर मार्ग बनवा रहा है। जहां भूस्खलन वाली जगह पर सामान्य दीवारें लगाई जा रही हैं, जबकि भूस्खलन रोकने के लिए पक्की दीवार लगाई जानी चाहिए। सड़क के कारण पत्थरकोट गांव के धूरातोक की पेयजल लाइन ध्वस्त हुई है।
इसके सुधारने के लिए पीएमजीएसवाई खंड धारचूला और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन दो साल बाद भी पेयजल लाइनों की मरम्मत नहीं की गई। इस कारण 30 परिवारों को परेशानी हो रही है। उन्हें छह किमी दूर से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समस्या न सुलझने पर उन्होंने पीएमजीएसवाई कार्यालय धारचूला और जिला कार्यालय पिथौरागढ़ में धरना, प्रदर्शन की चेतावनी दी है। इनमें महेंद्र सिंह, हीरा सिंह, राम सिंह, गौरव सिंह, मनोज सिंह, मथुरा देवी, जयंती देवी, माली देवी, मोतिमा देवी, डिगर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें