फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मिड डे मील पकाने के लिए भी पानी नहीं

Fri, 03 Jul 2026 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीपताल हाईस्कूल में बारिश के बाद भी विद्यार्थियों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। मिड डे मील पकाने के लिए विद्यालय में पानी नहीं है। धारचूला हाईवे पर बने ढाबों-होटलों से जाकर विद्यार्थी अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं तो यहीं से पानी ढोकर मिड डे मील पकाया जा रहा है।
विज्ञापन

नैनीपताल हाईस्कूल में मड़मानले लिफ्ट पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। तीन दिन पहले टैंक का गेटवॉल टूटने से विद्यालय में पेयजल आपूर्ति ठप होने से विद्यार्थी और शिक्षक परेशान हैं।
इस विद्यालय में पढ़ने वाले 40 से अधिक विद्यार्थियों को घरों से बोतल में पानी ढोना पड़ रहा है या वे धारचूला हाईवे पर संचालित होटल-ढाबों में जाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

मिड डे मील पकाने के लिए भोजनमाता होटल से पानी ढो रही हैं। स्कूल प्रबंधन ने पेयजल आपूर्ति ठप होने की सूचना जल निगम को दी। हैरानी है कि तीन दिन बीतने के बाद भी गेटवॉल को ठीक कर विद्यालय में जलापूर्ति सुचारु नहीं हो सकी है। जल निगम के जेई पंकज ने बताया कि गेटवॉल टूटने से दिक्कत आई है। जल्द इसे ठीक कर पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें