फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल से सीएचसी में नहीं हुए गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड, लगा रहीं हैं 80किमी पिथौरागढ़ की दौड़

विज्ञापन
गीता बिष्ट, खिरमांडे। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। दो साल से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी सीएचसी में गर्भवतियों के अल्ट्रासाउंड शुरू नहीं हो पाए हैं। जनप्रतिनिधियों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर करने को खासा प्रयास भी नहीं किए। मजबूरन यहां की महिलाओं को 80 किमी दूर पिथौरागढ़ जाना पड़ता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से अनुमति लेकर तत्कालीन एसडीएम डॉ. सौरभ गहरवार ने प्रत्येक रविवार को सीएचसी में गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए। उनके जाने के बाद विभाग ने अल्ट्रासाउंड मशीन को एक कमरे में बंद कर दिया गया। अब मशीन सिर्फ धूल फांक रही है।
उत्तराखंड बनने के बाद ही सीएचसी में अल्ट्रासाउंड मशीन आ गई थी मगर किसी ने तकनीशियन की तैनाती के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। गंगोलीहाट और बेड़ीनाग की महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए 80 किमी दूर पिथौरागढ़ की दौड़ लगानी पड़ रही है। - हेमा देवी, बोयल।
विज्ञापन

मार्च 2019 में एसडीएम ने यहां आकर महिलाओं का अल्ट्रासाउंड शुरू किया था। लंबे समय से धूल फांक रही मशीन के संचालित होने से महिलाओें को काफी सहूलियत मिली लेकिन अब एक बार फिर से महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - चंद्रकला धानिक, कुंजनपुर
एसडीएम डॉ. सौरभ गहरवार को जब पता लगा कि यहां की महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पिथौरागढ़ जाती हैं तो उन्होंने यहां की महिलाओं को दर्द को समझकर प्रशासन से अल्ट्रासाउंड की अनुमति मांगी। काश हर कोई पहाड़ की पीड़ा को समझकर काम करता। - गीता बिष्ट, खिरमांडे
डॉ. सौरभ गहरवार की सीडीओ पद पर तैनाती के बाद यहां पर अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। कुछ समय वो पिथौरागढ़ से आकर यहां पर अल्ट्रासाउंड करते थे। उनके पिथौरागढ़ से जाने के बाद यहां पर मशीन को कमरे में बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। - राधा मेहरा, जीबल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें