फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क सुविधा से वंचित गांव लमड़ा पलायन के कारण खाली

विज्ञापन
लमड़ा गांव पलायन के कारण खाली होता जा रहा है। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़क सुविधा न होने के कारण कनालीछीना विकासखंड का लमड़ा गांव खाली होता जा रहा है। माल्टा, संतरा और नीबू उत्पादन के लिए मशहूर इस गांव में कभी 40 परिवार रहते थे लेकिन अब तीन, चार परिवार ही बचे हैं।
विज्ञापन

कनालीछीना से करीब चार किमी दूर स्थित लमड़ा गांव तक सड़क नहीं पहुंच सकी है। इस कारण पूरा गांव खाली होता जा रहा है जबकि इस गांव के लिए वर्ष 2007 में स्वीकृत सड़क भी नहीं बन सकी है। इस कारण ग्रामीण वहां उत्पादित माल्टा, संतरा, नीबू आदि उत्पादों को बाजार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
कांग्रेस नेता हरीश उपाध्याय का कहना है कि सड़क निर्माण को लेकर वह उच्च अधिकारियों के कार्यालयों में जाकर थक गए हैं। उनका कहना है कि अगर शीघ्र गांव के लिए सड़क निर्माण नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें