फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी के सीएम बनने से सीमांत की संचार व्यवस्था मजबूत होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट जिला बनाओ संघर्ष समिति का शिष्टमंडल जल्द ही नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने देहरादून जाएगा, जो आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व घोषित जिलों को कार्यरूप में लाने की मांग करेगा।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के संयोजक डीएस पांगती की अध्यक्षता में मंगलवार को रामलीला मैदान में जिला बनाओ संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष कुंडल सिंह कन्याल ने कहा कि डीडीहाट जिले की मांग 1962 से लगातार उठ रही है लेकिन सरकारें इस मांग को पूरा नहीं कर सकीं हैं।
लवि कफलिया ने कहा कि जिले की मांग के लिए मुख्यमंत्री से देहरादून में मुलाकात की जाएगी। क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल से इस शिष्टमंडल का नेतृत्व करने का आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

बार संघ के अध्यक्ष आरएस चौहान ने कहा कि जिले के गठन के लिए सरकार से वार्ता करने का अभी उचित समय है। मुख्यमंत्री धामी का गृह क्षेत्र भी डीडीहाट विकासखंड क्षेत्र का ही हिस्सा है। बैठक में मोहन सिंह मर्तोलिया, गोविंद लाल साह, सुभाष जोशी, कृपालु मेहरा, राजू बोरा, दान सिंह कन्याल, वीवीएस कन्याल, धन सिंह कफलिया आदि रहे।
धामी के सीएम बनने से समस्याओं के समाधान की आस
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिले के मूलवासी पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने पर उनके पैतृक गृह क्षेत्र ओगला चरमा और सिंघाली में भी खुशी की लहर है। क्षेत्र के लोगों को अब डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र की लंबित समस्याओं के समाधान की आस जगी है।
जौरासी के वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन बोरा के नेतृत्व में विभिन्न गांवों में मंगलवार को मिठाई बांटी गई। उन्होंने बताया क्षेत्र के कई गांवों में संचार सेवा उपलब्ध नहीं है। इस कारण लोगों को डिजिटल इंडिया का फायदा नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने बताया कि धामी के मुख्यमंत्री बनने के बाद क्षेत्र की संचार सेवा मेें सुधार होगा। धामी को मुख्यमंत्री बनाने पर बाराबीसी क्षेत्र के लोगों ने केंद्र और प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।
विज्ञापन

मिठाई बांटने वालों में त्रिलोक बोरा, पंकज जेठी, डॉ. शेर सिंह, राजू खोलिया, कुंदन बोरा, नरेंद्र सिंह धामी, लक्ष्मण बोरा, गुड्डू अवस्थी आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें