पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन करते कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों ने वेतन पुनरीक्षण सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्यस्थल पर काला फीता बांधकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में उनसे अधिक काम कराया जा रहा है। इसके बाद भी उनकी मांगों की अनदेखी कर उनका शोषण किया जा रहा है।
एड्स नियंत्रण संविदा कर्मियों ने सोमवार को अपने कार्यस्थल पर मांगों को लेकर काला फीता बांधकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि वह लगातार राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) से वेतन पुनरीक्षण की मांग कर रहे है लेकिन नाको ने सिर्फ वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों और चिकित्साधिकारियों का मानदेय पुनरीक्षण किया है। शेष संविदा कर्मियों का नहीं, जबकि वर्तमान समय में लगभग समस्त एड्स नियंत्रण संविदा कर्मी अपने कार्यों के साथ ही जान जोखिम में डालकर कोरोना ड्यूटी भी कर रहे हैं। आईसीटीसी काउंसलर, एआरटी काउंसलर, एसटीआई काउंसलर, आईसीटीसी लैब टेक्निशियन, ब्लड बैंक लैब टेक्निशियन हॉस्पिटल काउंसलर लगातार कोविड में ड्यूटी कर रहे हैं। एचआईवी जांच भी की जा रही है, लेकिन इन्हें सालाना वृद्धि की राशि नहीं मिली है। वर्ष 2014 से 2019 का एरियर भी नहीं मिला है।