फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ओगला-थल के मुख्य सड़क का सुध लेवा कोई नहीं

Tue, 15 Apr 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। पर्यटन और सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ओगला-थल सड़क का चौड़ीकरण न होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि ग्रामीण सड़कों के लिए करोड़ों रुपयों की स्वीकृति मिल रही है लेकिन मुख्य सड़क की सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

ओगला से डीडीहाट होते हुए थल तक 35 किमी सड़क में हर रोज सैकड़ों वाहन और पर्यटक आवाजाही करते हैं। मिर्थी, धारचूला तक आईटीबीपी और सेना के वाहनों के साथ ही चारधाम यात्रा वाहनों की आवाजाही के लिए भी इस सड़क का उपयोग होता है। बेहद संकरी होने से इस सड़क पर आए दिन हादसे होते हैं।
डीडीहाट विकास संघर्ष समिति के साथ ही अन्य लोग लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं लेकिन इस पर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। टैक्सी यूनियन के सदस्य नरेंद्र सिंह का कहना है कि ग्रामीण सड़कों के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के साथ ही इस मुख्य सड़क के विस्तार की भी जरूरत है। कहा यह सड़क चौड़ी होगी तो हादसे भी रुकेंगे और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेंगी। वहीं एसडीएम खुशबू पांडे ने कहा कि ओगला-थल सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर इसे शासन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें