फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतकाल में ठंड से न हो किसी व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी और शीतलहर के अलर्ट के मद्देनजर मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जनपद स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। ठंड से किसी भी व्यक्ति की मौत न हो इसके लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं करें। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे खुले में और रैन बसेरों में रह रहे लोगों को चिह्नित कर उन्हें ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कहा बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में दो माह का अतिरिक्त राशन, दवाएं, रसोई गैस, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन आदि का स्टॉक रखा जाए। उन्होंने कहा धारचूला, मुनस्यारी क्षेत्रों में हिमपात के कारण सड़क बंद होने पर उन्हें तुरंत खोलने के लिए पर्याप्त मशीनरी, स्नो कटर, स्टाफ की तैनाती की जाए। खराब मौसम में बिना पूर्वानुमति के किसी भी व्यक्ति व एजेंसी को बर्फबारी या उच्च हिमालयी क्षेत्रों में न भेजा जाए।
पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि जिले में शीतकाल से बचाव को पर्याप्त व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। नगरीय क्षेत्रों में अलाव जलाए जाने की व्यवस्था की गई है। दूरस्थ स्थानों के गोदामों में जनवरी तक का राशन का कोटा उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

मुनस्यारी तहसील में दो स्नो कटर के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में जेसीबी और अन्य मशीनें तैनात कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त पर्याप्त संख्या में विद्युत ट्रांसफर और पेयजल आपूर्ति को पाइप स्टॉक रखे गए हैं। सभी तहसीलों के कंट्रोल रूम को अलर्ट रखा गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में शासन स्तर पर सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी, आईजी संजय गुंज्याल, समेत अन्य उच्चाधिकारियों और जनपद से अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग एमपीएस वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक विमल आचार्य समेत विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें