फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरओ ही खराब है साहब, अब डायलिसिस कैसे होगा

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में डायलिसिस शुरू कराने की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे लोग। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल में रिवर्स ऑस्मोसिस (आरओ) पुर्जा खराब होने के कारण मरीजों का डायलिसिस नहीं हो पा रहा है, जबकि दो माह पूर्व डायलिसिस मशीन लगने के बाद मरीजों ने राहत की सांस ली थी। अब मशीन का आरओ खराब होने से डायलिसिस न होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व पालिका उपाध्यक्ष रोबिन सिंह और राज्य आंदोलनकारी बसंत भट्ट के नेतृत्व में लोगों ने डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से डायलिसिस यूनिट शुरू कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिन से डायलिसिस का पुर्जा खराब है। इससे चिकित्सकों ने डायलिसिस मरीजों को हल्द्वानी जाकर डायलिसिस की सलाह दी है। ऐसे में हल्द्वानी जाकर उपचार कराना उनके लिए संभव नहीं है। रोबिन ने कहा कि डायलिसिस मरीज का सप्ताह में दो दिन डायलिसिस होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को समस्या बताई गई है। राज्य आंदोलनकारी बसंत भट्ट ने कहा कि स्थायी डायलिसिस तकनीशियन की व्यवस्था भी शीघ्र की जाए। ताकि मरीजों को परेशानी न हो। इस मौके पर सुधा सिंह, रश्मि जोशी, हरीश चंद्र, भुवन चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें