फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में डीडीए की कार्रवाई से पंचायत प्रतिनिधियों में नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी में डीडीए की कार्रवाई से पंचायत प्रतिनिधियों में आक्रोश है। पंचायत प्रतिनिधि विधायक चंदन राम दास कमेटी की प्राधिकरण को समाप्त करने की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर दो नवंबर को प्रदर्शन करेंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण के नाम पर लोगों को परेशान कर सरकार पर चीन सीमा क्षेत्र से पलायन को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने ‘मैं मुनस्यारी हूं’ के बैनर तले प्राधिकरण को खत्म करने की मांग तेज कर दी है। त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि सरकार साजिश रच रही है कि चीन सीमा क्षेत्र में कोई घर न बना सके। इसलिए जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) थोपकर लोगों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधान सभा की ओर से बनी एकल समिति के अध्यक्ष बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास को पत्र दिया था कि चीन सीमा क्षेत्र को सीमा रक्षा के मानकों को देखते हुए इस क्षेत्र को प्राधिकरण से मुक्त कर दिया जाए। समिति ने प्राधिकरण को समाप्त करने को लेकर सरकार से सिफारिश भी की थी। विधानसभा की कमेटी ने छह माह पहले सरकार को रिपोर्ट दे दी है, लेकिन सरकार सोई है। सरकार को जगाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि दो नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के आगे एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें