फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन तो लिया नहीं, बिल जरूर मिल गया

Thu, 18 Feb 2016 10:42 PM IST
डीडीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्युत विभाग ने तहसील के बसौरा गांव के एक परिवार को बिना बिजली कनेक्शन दिए ही हजारों रुपये के बिल थमा दिए हैं। विद्युत विभाग दो साल से इस परिवार को बिना विद्युत कनेक्शन के ही बिल दे रहा है।
विज्ञापन

तहसील के बसौरा गांव के प्रताप राम पुत्र मोती राम 10 साल से डीडीहाट में मजदूरी का काम कर रहा है। प्रताप राम ने अब तक अपने पैतृक घर बसौरा में कोई विद्युत कनेक्शन लिया ही नहीं। प्रताप राम वर्ष 2014 में तब अचंभित रह गया जब डीडीहाट के विद्युत विभाग ने उसे कनेक्शन संख्या 151242 में 2408 रुपये का बिल दे दिया। इस संबंध में प्रताप राम ने कई बार विभाग को प्रार्थनापत्र दिया और एसडीएम डीडीहाट के माध्यम से अपने पैतृक घर की जांच भी करवाई, जिसमें पटवारी और प्रधान ने प्रताप राम के घर कोई विद्युत कनेक्शन न होने की बात कही। जिसके बाद 2015 में प्रताप राम को कोई बिल नहीं दिया गया, लेकिन इस बार फिर से विभाग ने 6644 रुपये का बिल प्रताप राम को दे दिया है। राज्य आंदोलनकारी जोध सिह बोरा अब पूरे मामले को विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में ले जाने की बात कर रहे हैं। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता चंदन सिह बस्नेत ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। कनेक्शन न होने पर विद्युत बिल वापस लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें