फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचार सेवा बाधित होने से नहीं मिलेगी सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट की 10 हजार की आबादी को 25 दिनों से संचार सेवा नहीं मिल पा रही है। इस कारण लोगों को गैस सब्सिडी नहीं मिल पाएगी। गांव के ज्यादातर लोगों ने गैस विभाग में बीएसएनएल के नंबर ही रजिस्टर्ड करवा रखे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांवों को संचार सेवा देने वाला मंजिरकांडा टावर 25 दिन से खराब है। इससे तल्ली भटेड़ी, मल्ली भटेड़ी, मजिरकांडा, खरक्यूड़ा, जमिरपानी, बनाड़ा, झूलाघाट, कानड़ी, सीमू, बलतड़ी गांव में मोबाइल के सिग्नल नहीं आ रहे हैं।
क्षेत्र में बीएसएनएल के अलावा अन्य किसी कंपनी के नेटवर्क नहीं आते हैं। नेटवर्क न आने से लोगों की अपने परिचितों से भी बातें नहीं हो पा रही हैं। कई दिनों से लोगों की गैस भी बुक नहीं हो पा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता सोहन गोबाड़ी ने बताया मंगलवार को गैस बांटने के लिए वाहन आया। भटेड़ी गांव के 190 लोगों ने सिलिंडर भराएं। ग्रामीणों ने 916 रुपये सिलिंडर की कीमत भी दी। इसमें से 220 रुपए सब्सिडी मिलती है। विभाग ने गैस तो लोगों को मुहैया करा दी, लेकिन मोबाइल पर बुकिंग न होने से सब्सिडी नहीं मिल पाने की बात कही। प्रधान मनू देवी ने दूरसंचार विभाग को संचार सेेवा बाधित होने की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें