फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूलापुल बंद होने से नौ माह से ठप पड़ा है सीमांत के बाजारों में व्यापार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय झूलापुल बंद होने से सीमांत के व्यापारी परेशान हैं। अनलॉक के बाद भी सीमा पुल न खुलने से कारोबार पूरी तरह से ठप है। लगातार नौ माह से ग्राहकों के नहीं आने से सीमांत के व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन

जिले में काली नदी के किनारे स्थित जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला और झूलाघाट बाजारों का कारोबार नेपाल के ग्राहकों पर निर्भर है। इन भारतीय बाजारों से नेपाल से आने वाले ग्राहक फुटकर और थोक में सामान खरीदते हैं। अकेले झूलाघाट कस्बे में ही रोजाना करीब 10 लाख का सामान बिकता था। मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण झूलापुल बंद हैं। अब अनलॉक में भी यह पुल नहीं खुल सके हैं। ऐसे में पूरे सीमांत के व्यापारी खाली हाथ बैठे हैं। झूलापुल न खुलने से व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। झूलाघाट के व्यापारी रघुवर दत्त ने बताया कि अनलॉक के बाद भी झूलापुल न खुलने से व्यापारी वर्ग परेशान है। दोनों देशों की सरकारों को शीघ्र पुल खोलने के लिए बातचीत करनी चाहिए। ताकि फिर से व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो सकें। धारचूला के व्यापार नर सिंह ने बताया कि नेपाल के ग्राहक चाहकर भी बाजार नहीं आ पा रहे हैं। नेपाल से ग्राहक आ सकें इसके लिए शीघ्र झूूला पुल खोले जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें