फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में प्रबंधक न होने से बंगापानी के लोग परेशान

विज्ञापन
बंगपानी के एसबीआई बैंक में लोगों की भीड़। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बंगापानी (पिथौरागढ़)। बंगापानी तहसील के एक मात्र एसबीआई बैंक में तीन माह से प्रबंधक न होने से लोग परेशान हैं। बैंक में लेन-देन का काम लगातार प्रभावित हो रहा है। 15 गांवों की 10 हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग 15 से 20 किमी की यात्रा कर बैंक पहुंच रहे हैं। कई बार घंटों तक इंतजार के बाद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैंक की शाखा में एक मात्र कैशियर रवींद्र सिंह किसी तरह कामकाज निपटा रहे हैं, लेकिन शाखा प्रबंधक न होने से ग्राहकों के तमाम काम नहीं हो पा रहे हैं। बैंक में संचार सेवा की भी दिक्कतें हैं। बैंक का एटीएम अधिकतर बंद ही रहता है। बिजली होने पर ही एटीएम से नकदी मिल पाती है। लोगों ने कहा कि शीघ्र मैनेजर की नियुक्ति की जाए। कस्टमर सर्विस प्रोवाइडर (सीएसपी) को कैश काउंटर पर काम के लिए तैनात किया गया है। दो बैंक कर्मी यहां ट्रेनिंग ले रहे हैं। उन्हें काम करने का अनुभव नहीं है। परेशानी का सामना कर रहे लोगों ने शीघ्र प्रबंधक की तैनाती की मांग की है।
तीन माह पहले पति की मृत्यु हो गई थी। पति के खाते में जमा रुपये निकालने के लिए पिछले तीन माह से लगातार बैंक आ रही हूं लेकिन शाखा प्रबंधक के न होने के कारण रुपये नहीं निकाल सकी हूं।
विज्ञापन

- अनुली देवी, मेतली
बैंक खाते की पासबुक में इंट्री नहीं हुई है। पता नहीं चल पा रहा है कि खाते में कितनी राशि बची है। इंट्री न होने से लेनदेन मुश्किल हो रही है। सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

- जैमती देवी, खरतोली
ऋण लेने के लिए पिछले डेढ़ माह से बैंक शाखा के चक्कर काट रहा हूं। शाखा प्रबंधक के न होने के कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
- दलीप सिंह, वर्ती
पिछले दो माह से बैंक के कई चक्कर लगा रहा हूं। खाते से नकदी निकालने में दिक्कत आ रही है, लेकिन शाखा प्रबंधक न होने कारण काम नहीं हो पा रहा है।
- हिम्मत सिंह, जारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें