जूनियर हाईस्कूल भैंसखाल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी और अन्य। स्रोत : विद
नाचनी (पिथौरागढ़)। ज्योति मिशन जूनियर हाईस्कूल भैंसखाल में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जूनियर वर्ग की लंबी कूद, 200 और 400 मीटर दौड़ में निर्मला ने पहला स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग की लंबी कूद, 100 और 200 मीटर दौड़ में जितिन पहले स्थान पर रहे। प्राथमिक स्तर की लंबी कूद, 100 और 200 मीटर दौड़ में दीपक दानू ने पहला स्थान हासिल किया। ग्राम प्रधान बहादुर विकास और प्रबंधक शिबू उमाच्चन ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रधानाचार्य दीवानी राम, शाजू, भूपेंद्र आर्य, सीबी जेसफ मैथ्यू, कविता कोश्यारी, पूजा, सगुना चंद्रा देवी आदि थे। संवाद