फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नवविवाहिता ने की आत्महत्या, पति और सास गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बजांग में बुंगल नगरपालिका 4, तमतोली निवासी नवविवाहिता ने फंदे पर लटककर जान दे दी। मामले में पति और सास गिरफ्तार हुए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी योगेंद्र तिमिल्सीनाले ने बताया कि 21 वर्षीय कविता पाठक का 10 माह पूर्व ही तमतोली निवासी सरोज पाठक से प्रेम विवाह हुआ था। उसने बीते मंगलवार को फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई सत्यराज जोशी और भाभी तुलसी जोशी ने प्रहरी में पति और सास पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। ऐसे में मृतका के पति सरोज पाठक और सास कमला पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें