फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में नव नियुक्त एसपी रेखा यादव ने संभाला कार्यभार

Sat, 16 Mar 2024 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कर्मियों के साथ बैठक करती नव नियुक्त एसपी रेखा य
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में नवनियुक्त एसपी रेखा यादव ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनका कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय सीमा से होने वाली तस्करी और साइबर अपराध की घटनाओं पर रोकथाम के लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर समस्याएं सुनीं और उनको आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि नशाखोरी रोकने के लिए तत्परता से कार्य किए जाएंगे। महिला, बुजुर्ग और बच्चों के साथ होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए कार्य किए जाएंगे। इसके बाद उन्होंने पुलिस कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले के प्रवेश द्वारों पर आने-जाने वाले वाहनों की 24 घंटे सघन चेकिंग के निर्देश दिए।
उन्होंने सक्रिय अपराधियों, शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई और गुंडा एक्ट के अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैरियरों और चेक पोस्टों पर सीसीटीवी लगाने और वीडियोग्राफी करने के निर्देश दिए। बैठक में सीओ परवेज अली, निरीक्षक एलआईयू रोहित जोशी, प्रतिसार निरीक्षक नरेश चंद्र जखमोला सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें