धारचूला में नई यातायात व्यवस्था के तहत सड़क किनारे वाहन को टो करवाते पुलिस उपाधीक्षक। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। पुलिस ने धारचूला में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नया यातायात प्लान लागू कर दिया है। 12 दिसंबर से धारचूला में नई यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। नई यातायात व्यवस्था के तहत बाजार क्षेत्र में अनावश्यक, स्थायी रूप से पार्क वाहनों, सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया गया है।
पुलिस की नई यातायात व्यवस्था के तहत आर्मी तिराहे से अनवर चौक होते हुए मल्ली बाजार, मुख्य बाजार तक कोई भी चौपहिया टैक्सी और निजी वाहनों को सड़क किनारे पार्क नहीं किया जाएगा। लंबे समय से सड़क किनारे खड़े वाहनों को क्रेन से हटवा दिया गया है। लोगों को हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क करें।
सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर चालान करने के साथ ही वाहन को सीज भी किया जा सकता है। सभी वाहन नदी किनारे बनी पार्किंग में पार्क किए जाएंगे। इसके लिए पार्किंग में सीसीटीवी लगवा दिए गए हैं। सीओ परवेज अली ने कहा कि जनता के अनुरोध पर नए यातायात प्लान को लागू किया गया है। इससे जनता को राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। नई यातायात व्यवस्था से सड़क दुर्घटनाओं पर भी रोक लगेगी।
12पीटीएच24 पी- धारचूला में नई यातायात व्यवस्था के तहत सड़क किनारे वाहन को टो करवाते सीओ। संवाद