फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टुंडाचौड़ तक सड़क पहुंचाने पर हुआ जेसीबी ऑपरेटर का भव्य स्वगत

विज्ञापन
टुडांचौक गांव में सड़क पहुंचाने के बाद ग्रामीण महिलाओं ने जेबीसी ऑपरेटरों को टीका लगाया। संवाद ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़) भराड़ी से टुंडाचौड़ा तक सड़क बनने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। सड़क पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जेसीबी ऑपरेटरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को टुंडाचौड़ तक सड़क पहुंचाने के बाद ग्रामीणों ने जेसीबी ऑपरेटर बलवंत सिंह रौतेला, जितेंद्र सिंह को महिलाओं और युवाओं ने मास्क देकर और पारंपरिक तरीके से फूल-माला और टीका लगाकर स्वागत किया गया। गंगोलीहाट क्षेत्र के समाजसेवी राम सिंह बिष्ट ने सड़क निर्माण के लिए जेसीबी उपलब्ध कराई थी। ग्रामीणों ने इसके लिए उनका आभार जताया। इस दौरान गोविंद सिंह और प्रधान मनीषा देवी का कहना है कि जिस तरह क्षेत्र के युवाओं ने सड़क निर्माण में गैंती ,फावड़ा और बेलचा लेकर अपनी भागीदारी निभाई वो सराहनीय है। सड़क निर्माण के लिए टुंडाचौड़ा ग्राम पंचायत के अलावा दूसरे ग्राम सभा के सदस्यों ने भी अपनी खेती की भूमि इस सड़क निर्माण के लिए दान दी। भराड़ी से टुंडाचौड़ा सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के चार ग्राम सभा और एक राजकीय इंटर कॉलेज इससे सीधे जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें